‘जनता ने बोल दिया कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं है’

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। पंजाब में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत पर पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने ईमानदार राजनीति की शुरूआत की। लोगों के काम की शुरुआत की है। यह इतना आसान नहीं है। यह सारे मिलकर हम लोगों को रोकना चाहते हैं। पंजाब में कितने बड़े-बड़े षड्यंत्र हुए और AAP के खिलाफ इकट्ठे हो गए। अंत में यह बोले कि केजरीवाल आतंकवादी है।

राष्‍ट्रीय संयोजक ने कहा कि इन नतीजों के जरिए जनता ने बोल दिया कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं है, बल्कि देश का सच्चा सपूत और देशभक्त है।

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में यह बहुत बड़ा इंकलाब है। पंजाब में बड़ी-बड़ी कुर्सियां हिल गईं। सुखबीर सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, प्रकाश सिंह बादल, नवजोत सिंह सिद्धू, बिक्रम सिंह मजीठिया हार गए। यह बहुत बड़ा इंकलाब है।

दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पूरे देश में इस बात को स्वीकारा जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल का काम करने का जो मॉडल है, वह अब राष्ट्रीय हो गया है। पंजाब के लोगों ने वोट नहीं दिया है, बल्कि मौका दिया है अरविंद केजरीवाल को। लोगों को अब विकल्प मिल गया है।