चार राज्यों में मिली सफलता भाजपा के विजय पर्व का शुभारंभ : रघुवर दास

Uncategorized
Spread the love

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक विजय मिली है। वहां की जनता को हार्दिक बधाई देता हूं। साथ ही, पार्टी के शीर्षस्थ नेतृत्व, संघर्षशील एवं समर्पित कार्यकर्ताओं और चमत्कारी व करिश्माई व्यक्तित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस जीत के लिए हृदय की गहराईयों से बधाई है। उत्तर प्रदेश के जनादेश ने नकारात्मक राजनीति को नकारा है। लोकतंत्र, विकास और सुशासन के कार्यों को पुरस्कृत किया है। इन चुनावों में जातिवाद, संप्रदायवाद के खिलाफ विकासवाद और राष्ट्रवाद की विजय हुई है।

दास ने कहा कि चार राज्यों की विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी सफलता ने पूरे ने देश को आंदोलित कर दिया है। यह सोचने को मजबूर किया है कि भाजपा सिर्फ सत्ता पाने के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि जनसेवा के लिए राजनीति करती है। इस जीत ने देश भर में हमारी पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान की है। कोरोना काल से लेकर रूस-यूक्रेन युद्ध तक मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को हमेशा बचाया है।

पूर्व सीएम ने कहा कि यह कोई राजनीतिक विजय नहीं है। यह उस विचारधारा के प्रति जनादेश है, जिसके मूल में राष्ट्रहित सर्वोपरि है।

पूर्व सीएम ने कहा कि चारों राज्यों में मिली सफलता विजय पर्व का शुभारंभ है। इस विजय पर्व के बाद पार्टी की विजय यात्रा उन राज्यों में भी पहुंचेगी, जहां वर्ष 2023 में चुनाव होने जा रहे हैं। 2024 के संसदीय चुनाव में भी बड़ा जनादेश प्राप्त कर मोदी के नेतृत्व में भाजपा के सिर पर विजय का सेहरा बंधना तय है।