चूटुपाली घाटी में कंटेनर के टक्‍कर से पलटी यात्री बस, दर्जनों घायल

झारखंड
Spread the love

रांची। रामगढ़ थाना क्षेत्र के रांची-पटना फोरलेन के चूटुपालू घाटी में 14 मार्च को सड़क हादसा हुआ। कंटेनर के टक्‍कर मारने से एक यात्री बस पलट गई। इस घटना में दर्जनों यात्री घायल हो गये। उन्‍हें इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार यात्री बस श्री ट्रेवल्स सिवान से रांची आ रही थी। इस दौरान चुटूपालु घाटी में बस को अनियंत्रित कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद यात्री बस सड़क पर पलट गई। इससे कई यात्री बस में फंस गये। ड्राइवर भी बुरी तरह घायल हो गया। वह बस में फंसा था।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे। उन्‍होंने यात्रियों को बस का शीशा तोड़कर निकाला। बस में लगभग 35 यात्री सवार थे। इनमें 12 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्‍पताल पहुंचाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्‍स रेफर कर दिया गया।