सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गावती उरांव के सहयोग से हुई पांच जोड़ों की शादी

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के एदलहातु सरना स्थल में आर्थिक रूप से कमजोर पांच आदिवासी जोड़ों की सरना रीति रिवाज के साथ शादी हुई। इसमें मुख्य भूमिका सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती दुर्गावती उरांव की रही। इस कार्यक्रम के आयोजन में भारत विकास परिषद और नवयुवक संघ क्लब सरना समिति का सहयोग रहा।

मुख्य अतिथि के तौर पर रांची की मेयर श्रीमती आशा लकड़ा ने नव दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। जगलाल पाहन के नेतृत्व में मुकेश मुंडा और राजू पाहन ने विवाह कराया। मौके पर नरेंद्र प्रसाद, एचपी भगत, जेपी सिंह, किशुन उरांव, जेके शर्मा, आनंद प्रसाद, बीएन सहाय, एके सिन्हा, कृष्णा राम, जितेंद्र सिंह, पूनम देवी, भारतेंदु राय, अशोक मुंडा, चंद्र मुंडा, अशोक मुंडा, अनिल मुंडा, सुनील मुंडा, राकेश मुंडा आदि मौजूद थे।