रांची। झारखंड के कई इलाकों में बुधवार से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। इसका प्रभाव राज्य के कई जिलों में पड़ेगा। रांची मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिन अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम केंद्र के मुताबिक बुधवार से कई जिलों में लू चलने की आशंका है। कई जगह अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो सकता है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। केंद्र के अनुसार 31 मार्च और 1 अप्रैल को कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। तापमान बढ़ने पर लोगों को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।
ये करें उपाय
गर्मी की लहर कमजोर लोगों के लिए स्वास्थ्य की चिंता का कारण बन सकती है। खासकर शिशु, बुजुर्ग और पुरानी बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए। उन लोगों में गर्मी की बीमारी के लक्षणों की आशंका बढ़ जाती है, जो या तो लंबे समय तक धूप में रहते हैं या भारी काम करते हैं।
लू के दिनों में गर्मी की जोखिम से बचें। निर्जलीकरण से बचें। पर्याप्त पानी पिएं। प्यास नहीं रहने पर भी पानी पीएं। गर्मी के संपर्क में आने से बचें। हल्के, हल्के रंग के, ढीले, सूती कपड़े पहनें और ढकें।
कपड़े, टोपी या छतरी आदि का उपयोग कर सिर या खुद को ढंके। हाइड्रेटेड रखने के लिए ओआरएस, घर का बना पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का प्रयोग करें।
30 मार्च को यहां प्रभाव
गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, बोकारो, धनबाद, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां
31 मार्च को यहां प्रभाव
गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां
01 अप्रैल को यहां प्रभाव
गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा