
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग, बोकारो और गिरिडीह जिले के विभिन्न इलाके से बड़ी संख्या में मजदूर काम की तलाश में विदेशों में जाते हैं। कभी-कभी उनका विदेश जाना उनके और परिजनों के लिए मुसीबत बन जाती है। ऐसा ही हजारीबाग के जिले के बिष्णुगढ़ प्रखंड के एक मजदूर के साथ हुआ।
हजारीबाग के बिष्णुगढ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत के खरकट्टो का एक मजदूर दुबई जेल में एक माह से बंद था। उसकी रिहाई सोमवार शाम को हुई। जब घर-परिवार को यह खबर मिली, तब उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जेल से रिहा होने पर प्रवासी मजदूर भी खुश है।
दरअसल प्रकाश साव काम करने के लिए दुबई गया था। एक महीने पहले जब वह कुछ काम से बाजार गया था। वह शराब की दुकान के बाहर खड़ा था। तब वहां की पुलिस ने उसे गलती से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसकी सूचना मिलने पर परिजनों के होश उड़ गए थे।
परिजनों ने प्रवासी मजदूर के हित में काम करने वाले सिकन्दर अली के माध्यम से रिहाई की मांग जनप्रतिनिधियों से की थी। इस खबर को मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद उसकी जेल से रिहाई संभव हो पाई।