jharkhand : होली को लेकर विशेष मौसम बुलेटिन जारी, ये कहा

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। होली को लेकर रांची मौसम केंद्र ने विशेष बुलेटिन जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अगले 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम केंद्र के मुताबिक 18 मार्च को राज्‍य में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। अगले दिन यानी 19 मार्च को कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। मौसम शुष्‍क रहेगा।

मौसम केंद्र के मुताबिक 21 मार्च तक आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। मौसम शुष्‍क रहेगा। 22 मार्च से आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा।