पंजाब में व्हाट्सएप के जरिए भ्रष्टाचार की दर्ज करा सकेंगे शिकायत

अन्य राज्य देश
Spread the love

  • भगत सिंह की शहादत के दिन 23 मार्च को जारी होगा नंबर

चंडीगढ़। पंजाब के लोग व्‍हाट्सएप के जरिये भ्रष्‍टाचार की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। लोग उसकी वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग दोनों भेज सकते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 23 मार्च शहीद दिवस पर एंटी करप्शन हेल्पलाइन शुरू की घोषणा की।

मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने ऐलान किया कि 23 मार्च शहीद दिवस पर यह हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। प्रदेश के लोग व्हाट्सएप के जरिए भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

मान ने ट्वीट किया कि हम भगत सिंह की शहादत के दिन भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर जारी करेंगे। वह मेरा व्यक्तिगत व्हाट्सएप नंबर होगा। अगर कोई आपसे घूस मांगता है तो उसकी वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग मुझे भेजें। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं रहेगा।

इसपर आप के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज बहुत बड़ा ऐलान किया है। आजादी के 75 साल बाद भी जब एक आम आदमी किसी भी दफ़्तर में अपना काम कराने जाता है तो उससे पैसे मांगे जाते हैं। क्योंकि इन सारी पार्टियों की सरकारों ने मिलकर भ्रष्टाचार किया।