रूस में गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स को दिया ये झटका, इन सेवाओं पर लगा रोक

दुनिया
Spread the love

रूस। पिछले 18 दिनों से रूस और यूक्रेन के बीच घमासान युद्ध जारी है। रूस के इस हमले से पूरी दुनिया सत्ते में है। तमाम देशों ने रूस पर कई सारे प्रतिबंध लगा दिए हैं और बड़ी-बड़ी कंपनियों ने अपने कई सेवाओं पर रूस में रोक भी लगा दी है। गूगल ने भी हाल ही में कुछ ऐलान किए हैं।

अपने आधिकारिक स्टेटमेंट में गूगल ने यह कहा है कि पेमेंट सिस्टम में हो रही रुकावटों के चलते ‘गूगल प्ले’ ने रूस के यूजर्स के लिए अपना बिलिंग सिस्टम कुछ समय के लिए रोक दिया है। गूगल ने इस बात को स्पष्ट किया है कि रूस के एंड्रॉयड यूजर्स ऐप्स और गेम्स नहीं खरीद पाएंगे और सब्सक्रिप्शन पेमेंट्स नहीं कर सकेंगे।

साथ ही, रूस में यूजर्स गूगल प्ले स्टोर की मदद से डिजिटल गुड्स कि इन-ऐप पर्चेजेज भी नहीं कर पाएंगे। फ्री ऐप्स अभी भी उपलब्ध रहेंगे। अपने ऐलान में गूगल ने यह भी कहा है कि वो यूजर्स, जो पहले से गूगल प्ले स्टोर के जरिए सब्सक्रिप्शन्स ले चुके हैं, उनके सब्सक्रिप्शन्स को रिन्यू नहीं किया जाएगा बल्कि उन्हें कैन्सेल कर दिया जाएगा।

हालांकि, अगर रूस के एंड्रॉयड यूजर्स ने एक महीने या एक साल का सब्सक्रिप्शन लिया है तो उन्हें इस सब्सक्रिप्शन को करेंट बिलिंग पिरियड को पूरा करने का मौका दिया जाएगा। गूगल ने ये भी कहा है कि स्थितियां निरंतर बदल रही हैं और ऐसे में यूजर्स को गूगल के हर अपडेट पर नजर रखनी चाहिए।