शादी के दिन पति को पत्नी के साथ हुए रेप का मिला वीडियो, पति ने तोड़ी शादी

देश
Spread the love

हरियाणा। हरियाणा के पलवल में शादी के तुरंत बाद पत्नी के साथ हुए दुष्कर्म का वीडियो पति को मिलने से शादी महज चंद घंटों के अंदर ही टूट गई। इसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म के नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, अक्टूबर 2021 में जब महिला अपने चाचा के घर पर थी तब आरोपी युवक और उसके दो साथियों ने चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया। दोनों युवकों ने दुष्कर्म के दौरान उसकी वीडियो बना ली।

छह मार्च को पीड़ित महिला की शादी फरीदाबाद के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। उसी दिन गांव के रहने वाले एक युवक ने उसका दुष्कर्म के दौरान बनाया गया वीडियो महिला के पति को भेज दिया, जिस कारण उसके पति ने शादी तोड़ दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।