good news : अब बानो स्‍टेशन पर भी रूकेगी हटिया-यशवंतपुर एक्सप्रेस

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर। हटिया-यशवंतपुर-हटिया एक्‍सप्रेस ट्रेन अब बानो स्टेशन पर भी रूकेगी। प्रयोगिक तौर पर इसका ठहराव शुरू किया गया है।

रेल मंत्रालय ने यह सुनिश्चित किया गया है की ट्रेन संख्या 12835 हटिया-यशवंतपुर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (यात्रा प्रारम्भ 6 मार्च, 2022 से) और ट्रेन संख्या 12836 यशवंतपुर-हटिया द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (यात्रा प्राम्भ 8 मार्च, 2022 से) रांची मंडल के बानो स्टेशन पर रूकेगी। प्रयोगिक तौर पर 6 महीने के लिए ठहराव दिया गया है।

ट्रेन संख्या 12835 हटिया-यशवंतपुर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का बानो स्टेशन पर आगमन 19.36 बजे एवं प्रस्थान 19.37 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 12836 यशवंतपुर-हटिया द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का बानो स्टेशन पर आगमन 16.01 बजे एवं प्रस्थान 16.02 बजे होगा।