- कल राज्य में कहीं-कहीं वज्रपात की आशंका
रांची। झारखंड में 20 सितंबर को भारी बारिश होगी। इसका प्रभाव राज्य के कई जिलों में देखने को मिलेगा। राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 17 सितंबर को दी। हवा के रूख से मौसम में बदलाव संभव है।
23 सितंबर तक ये स्थिति
18 सितंबर को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
19 से 21 सितंबर तक राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
22 सितंबर को राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
23 सितंबर को राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल उम्मीद है।
यहां के लिए अलर्ट
18 सितंबर को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
यहां भारी बारिश
20 सितंबर को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।