‘बंद ज़ुबान’ का फर्स्ट लुक लॉन्च, जल्‍द शूटिंग होगी शुरू

मनोरंजन
Spread the love

अनिल बेदाग

मुंबई। बॉलीवुड निर्माता निर्देशक बीएस अली की हिंदी फिल्म ‘बंद ज़ुबान’ का फर्स्ट लुक मुंबई के व्यंजन हॉल में लांच किया गया। ग्रीन वर्ल्ड मीडिया प्रोडकशन के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म को लेकर अली बेहद उत्साहित हैं। अली ने कहा कि इस थ्रिलर फिल्म की शूटिंग मुंबई में जल्द शुरू होगी।

निर्माता ने कहा कि बंद ज़ुबान एक ऐसी लड़की की कहानी पर बेस्ड है, जो अपना बर्थडे मनाने दोस्तों के संग लंबा सफर तय करके जाती है। हालांकि वहां पहुंचते ही वह लड़की गायब हो जाती है। आगे कहानी में क्या होता है, इसके लिए फिल्म देखनी होगी। फिल्म दर्शकों को बांध कर रखेगी। उन्हें भरपूर मनोरंजन प्रदान करेगी।

निर्देशक ने कहा कि थ्रिलर होने के बावजूद इस फिल्म में गीत संगीत का भी बड़ा अच्छा स्कोप है। फिल्म में कई सिचुएशनल गाने हैं, जो कहानी को आगे बढ़ाते हैं। निर्माता ने बताया कि फिल्म के लिए कुछ कलाकारों का सिलेक्शन हुआ है, जबकि कुछ और आर्टिस्ट का चुनाव बाकी है।