महज 4 माह के लिए प्राथमिक शिक्षा निदेशक बनाये गये दिलीप टोप्‍पो

झारखंड
Spread the love

रांची। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी दिलीप कुमार टोप्पो को प्राथमिक शिक्षा निदेशक बनाया गया है। वह इस पद पर महज 4 महीने ही रहेंगे। वह 31 जुलाई, 2022 को रिटायर होने वाले हैं। इस बीच तबादला नहीं होने पर वह यहीं से रिटायर होंगे।

जानकारी हो कि वह लोहरदगा के उपायुक्‍त थे। वहां से तबादला होने के बाद उन्हें खेल निदेशक बनाया गया था। हालांकि उस पद पर योगदान नहीं कर सके। वहां पहले से जीशान कमर काबिज थे। खेल मंत्री हफीजुल अंसारी की वजह से तबादला होने के बाद भी वह वहां बने रहें। अंतत: टोप्‍पो योगदान नहीं कर सकें।

इसके बाद दिलीप टोप्‍पो को 30 मार्च को झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक के पद पर नियुक्त और पदस्थापित किया गया। अगले ही दिन उस आदेश को विलोपित कर दिया गया।

अब उन्हें प्राथमिक शिक्षा निदेशक के पद पर नियुक्त और पदस्थापित किया गया। कार्मिक विभाग के अवर सचिव विनोद कुमार ने इसकी अधिसूचना 31 मार्च को जारी की।