लावारिस वृद्ध के शव को कंधे पर लादकर 3 किमी. तक चलती रही SI, लोग साहस की कर रहे सराहना

देश
Spread the love

आंध्रप्रदेश। एक महिला सब इंस्पेक्टर कृष्णा पावनी का साहस देख लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। SI ने भीषण गर्मी में जंगली इलाके में एक लावारिस वृद्ध का शव करीब 3 किमी. तक कंधे पर ले जाकर सबको चौंका दिया है।

ये घटना आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के हनमंथुनीपेट मंडल में हाजीपेट वन क्षेत्र में सामने आई है, जो जल्द ही वायरल हो गई। महिला SI ने एक कांस्टेबल के साथ साहस दिखाया और एक अज्ञात व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। इसके बाद गांव के लोगों ने SI की ड्यूटी के लिए लगन और प्रतिबद्धता की तारीफ की।

जब SI ने एक कांस्टेबल की मदद से भीषण गर्मी में वन क्षेत्र से कनिगिरी कस्बे के अस्पताल तक शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का फैसला किया। पावनी ने एक सिपाही की मदद से लावारिस शव को नजदीकी सड़क तक ले जाने के लिए करीब 3 किमी. की दूरी पैदल तय की। सब इंस्पेक्टर कृष्णा पावनी ने शव को चटाई में लपेट कर उसे लकड़ी के लट्ठे से बांध दिया और कंधों पर उठाकर पास के एक गांव की मुख्य सड़क पर ले गईं।

वहां से उन्होंने इस शव को एम्बुलेंस में डालकर कनिगिरी शहर के सरकारी अस्पताल में भेज दिया। एसआई की ड्यूटी के लिए प्रतिबद्धता और समर्पण की सराहना की। जिले के एसीपी व आला अधिकारियों ने भी इस कार्य के लिए महिला एसआई की सराहना की।