राज्‍यपाल से मिले भगवंत मान, सरकार बनाने का दावा पेश

अन्य राज्य मुख्य समाचार
Spread the love

पंजाब। आम आदमी पार्टी के पंजाब के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार भगवंत मान ने चंडीगढ़ में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से 12 मार्च को मुलाकात की। राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्‍होंने बताया कि शपथ ग्रहण शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में होगा।

मान ने कहा कि मैंने राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपा है। पंजाब में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। राज्यपाल ने हमसे शपथ समारोह का स्थान और समय पूछा। मैंने बताया शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में 16 मार्च को 12.30 बजे शपथ समारोह होगा।

पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि शपथ समारोह में पूरे पंजाब से लोग आएंगे। लोग इस दौरान शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि भी देंगे।

जानकारी हो कि शुक्रवार को पंजाब के मोहाली क्‍लब में आप विधायकों की बैठक हुई थी। इसमें भगवंत मान विधायक दल के नेता चुने गए। मान ने पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है।