शपथ लेने से पहले भगवंत मान ने 122 लोगों पर चलाया डंडा

अन्य राज्य देश
Spread the love

चंडीगढ़। मुख्‍यमंत्री की शपथ लेने से पहले पंजाब के मनोनीत मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने 122 लोगों पर डंडा चलाया। आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ने कहा कि कई सालों के बाद आज पंजाब के लोगों को एक ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है। भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में जीत के बाद अमृतसर में रोड शो किया।

इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कई सालों के बाद आज पंजाब के लोगों को एक ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है। अब ईमानदार सरकार बनेगी।  जो लोग पंजाब को लूट रहे थे, वो अब बंद होगा। अब पूरा सरकारी पैसा पंजाब के लोगों पर खर्च होगा। हमने जितनी गारटियां दी थी, सब पूरी होंगी। 16 तारीख को भगवंत मान मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे तो उस दिन पंजाब का एक-एक बच्चा मुख्यमंत्री बनेगा। हम रंगला पंजाब बनाएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि आप लोगों ने कमाल कर दिया, लव यू पंजाब। पूरी दुनिया को ये यकीन नहीं हो रहा कि पंजाब में इतना बड़ा इंकलाब आ गया है कि सब हार गए। ये बहुत बड़ा इंकलाब है। ये पंजाब के लोग ही कर सकते थे पूरी दुनिया में और किसी में इतनी ताकत नहीं थी।

नामित मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमने 122 लोगों की सुरक्षा कम कर दी है। इसके कारण 403 पुलिसकर्मी और 27 पुलिस वाहन थानों में लौट आए हैं। किसी भी सरकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री की तस्वीरें नहीं होंगी। शहीद भगत सिंह और बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीरें जरूर होंगी।

पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान 14 मार्च को दिल्ली में सांसद पद से इस्तीफा देंगे। वह संगरूर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।