झामुमो ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारीः हेमंत सोरेन समेत ये 40 नेता शामिल

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के स्टार प्रचारकों में पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन समेत 40 स्टार प्रचारक शामिल हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग को भेजी गई सूची में इसका उल्लेख किया है और ये सभी स्टार प्रचारक लोकसभा चुनाव में झारखंड समेत ओड़िशा, बिहार, बंगाल और असम में चुनाव प्रचार अभियान में शामिल होंगे।

हेमंत सोरेन मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में अभी जेल में हैं। झामुमो को उम्मीद है कि उनकी जमानत हो सकती है। यही वजह है कि उनका नाम स्टार प्रचारकों की सूची में है। प्रचार अभियान का नेतृत्व शिबू सोरेन करेंगे।

चुनाव आयोग को प्रेषित की गई सूची में लोहरदगा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विधायक चमरा लिंडा का भी नाम है। यह पत्र लिंडा के बागी होने के पूर्व ही चुनाव आयोग को भेजा गया था।

स्टार प्रचारकों में ये हैं शामिल

स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, नलिन सोरेन, स्टीफन मरांडी, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, सरफराज अहमद, बैद्यनाथ राम, विनोद पांडेय, फागु बेसरा, सुप्रियो भट्टाचार्य, दीपक बिरुवा, सुदिव्य कुमार सोनू, मिथिलेश ठाकुर, योगेंद्र महतो, अभिषेक कुमार पिंटू, नंदकिशोर मेहता, जोबा मांझी, समीर मोहंती, विजय हांसदा, महुआ माजी का नाम शामिल हैं।

इनके अलावा नीरल पूर्ति, रामदास सोरेन, दशरथ गगराई, बसंत सोरेन, हफीजुल हसन, बेबी महतो, निजामुद्दीन अंसारी, सुखराम उरांव, भूषण तिर्की, मंगल कालिंदी, विकास सिंह मुंडा, संजीव सरदार, दिनेश विलियम मरांडी व हेमलाल मुर्मू भी शामिल हैं।

बताते चलें कि, झारखंड मे आम चुनाव का पहला चरण देश में चौथे चरण के दौरान 13 मई को होगा और इसके चलते ही झामुमो के स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार अभियान में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *