यूपी चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस ने मीडिया कोऑर्डिनेटर को निकाला

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। यूपी विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में गाज गिरना शुरू हो गई है। पार्टी ने इलेक्ट्रानिक मीडिया और उर्दू प्रेस कोआर्डिनेटर जीशान हैदर को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई पार्टी नेतृत्व पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर की गई है।

हैदर ने प्रियंका गांधी के करीबियों को कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार ठहराया था। कांग्रेस ने इस बार यूपी की 403 सीटों पर चुनाव लड़ा लेकिन 380 सीटों पर उनकी जमानत जब्त हो गई।

उधर, हैदर ने दावा किया कि उन्होंने प्रियंका गांधी के खिलाफ कुछ नहीं कहा था, बल्कि ये कहा था कि JNU से ताल्लुक रखने वाले मुट्ठी भर लोग उन्हें भ्रमित कर रहे हैं।