वकील से मांगी 15 लाख की रिश्वत, दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर समेत 4 लोग गिरफ्तार

अपराध देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। वकील से रुपये वसूलने के आरोप में दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी पुलिसकर्मी कालका जी थाने में तैनात है। मामला लड़का-लड़की की शादी से जुड़ा हुआ था। जिसका केस वकील नेकपाल के पास था। कालका जी थाने में दर्ज एक केस की जांच करने के लिए यह टीम बदायूं गई हुई थी।

पुलिस ने वकील पर आरोप लगाया कि उन्होंने जो हलफनामा कोर्ट में दाखिल किया है वह नकली है। साथ ही जिस आधार कार्ड का उन्होंने इस्तेमाल किया है वह भी फर्जी है। इन आरोपों से बचाने के लिए दिल्ली पुलिस के इस स्टाफ ने वकील से 15 लाख रुपए की डिमांड की। लेकिन वकील ने इसकी शिकायत बदायूं पुलिस को कर दी। जिसके बाद बदायूं पुलिस ने दिल्ली पुलिस के इन कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।