FIH प्रो लीग मैचों के लिए महिला हॉकी टीम घोषित, ये खिलाड़ी शामिल

खेल
Spread the love

नई दिल्‍ली। हॉकी इंडिया ने स्पेन के खि‍लाफ FIH प्रो लीग मैचों के लिए 22 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी। गोलकीपर सविता टीम की कप्तानी करेंगी। दीप ग्रेस एक्का उपकप्तान होंगी। लीग मैच ओडिशा के भुवनेश्वर में खेला जाएगा। टीम में झारखंड की कई खिला़ड़ि‍यों को शामिल किया गया है।

टीम में डिफेंडर दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, जबकि मिडफील्डर निशा, सलीमा टेटे, सुशीला चानू पुखरंबम, ज्योति, मोनिका, नेहा, नवजोत कौर और नमिता टोप्पो चुने गए हैं। फॉरवर्ड लाइन में अनुभवी वंदना कटारिया, शर्मिला देवी, नवनीत कौर, लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी और राजविंदर कौर नजर आएंगी। वहीं, श्मिता मिंज, अक्षता अबसो ढेकाले, सोनिका, मारियाना कुजूर और ऐश्वर्या राजेश चौहान को डबल-हेडर के लिए स्टैंडबाय के रूप में नामित किया गया है।

स्पेन के खिलाफ 26 और 27 फरवरी को मैच होने वाले हैं। भारतीय टीम को झारखंड की युवा फॉरवर्ड संगीता कुमारी के रूप में नई ताकत मिली है। संगीता ने जूनियर इंडिया के साथ अपने कार्यकाल के दौरान अपनी छाप छोड़ी है।