दो बड़े नक्सलियों को लगी गोली, लोहरदगा में फिर मुठभेड़

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। लोहरदगा के बुलबुल जंगल में चल रही पुलिस नक्सली मुठभेड़ में दो बड़े नक्सली को गोली लगने की आशंका है। हालांकि अब तक दोनों का शव बरामद नहीं हो सका है। सर्च अभियान में पुलिस ने एक इंसास रायफल और दर्जनों राउंड कारतूस बरामद किए हैं।

मुठभेड़ स्थल पर जिस तरफ नक्सली थे, उधर जगह-जगह खून के धब्बे दिखायी पड़ रहे थे। बरामद इंसास के आधार पर पुलिस के अधिकारी यह कह रहे हैं कि इस तरह का हथियार रविंद्र गंझू दस्ते के रंथू उरांव, छोटू खेरवार या लाजिम अंसारी के पास है। अगर हथियार उन्हीं का मिला है, तब तीनों में से किसी एक को गोली भी लगी हो सकती है। शव मिलने के बाद ही सही तथ्य सामने आ पाएगा।

कहा जा रहा है कि जिस स्थान पर मुठभेड़ हुई है, वह ऊंचाई पर है। वहीं जिस ओर नक्सली जिस ओर थे, वह नीचे की ओर है। इस कारण जिस नक्सली को गोली लगी होगी, उसका शव ढलान से नीचे चला गया होगा। आगे सर्च अभियान में संभावना है कि शव मिले। यह भी संभव है कि नक्सली अपने साथी का शव ले गए होंगे।