लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के कोकर स्थित निरामया हॉस्पिटल में जन्म ली बच्ची को मिला सम्मान

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के कोकर स्थित निरामया हॉस्पिटल रविवार को जश्न में डूबा रहा। यहां कोकर स्थित भाभानगर की एक मां ने एक प्यारी सी बिटिया को जन्म दिया है।

यह जश्न नारनौलीय अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्ष लायंस सुनीता अग्रवाल की अगुवाई में हुआ। इस दौरान बुजुर्गों ने मंगल गीत गाकर मां-बेटी को आशीर्वाद दिया। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने इस जश्न में अपनी बखूबी भागीदारी निभाई। इससे प्रोग्राम में चार चांद लग गया।

इधर मौके पर नारनौलीय अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्ष लायंस सुनीता अग्रवाल की तरफ से मां को फलों से भरी टोकरी और नवजात बच्ची को वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

यह सब कुछ निरामया हॉस्पिटल में लायंस सह कंप्यूटर साइंस की अस्सिटेंट प्रोफेसर सुनीता अग्रवाल के सहयोग से चल रहा है। इनके इस कार्य की लोग प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं।

मौके पर सुनीता अग्रवाल ने कहा कि समाज में बदलाव हो रहा है और बेटियां बेटों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। इस तरह के प्रयास से समाज में जागरुकता आ रही है और बेटियों को अब उनका सम्मान भी मिलने लगा है।

मौके पर लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल, पूर्व जिला पाल सिद्धार्थ मजूमदार, पूर्व जिला पाल व

डीके महेंद्रू, पूर्व जिला पाल राजेश गुप्ता पवन, द्वितीय उप जिला पाल सीमा बाजपेई, पूर्व अध्यक्ष मनोज रेड्डी आदि मौजूद रहे।