झारखंड की स्मिता भावना को मिस ग्लैम फेस इंडिया का ताज, ऐसे जीता खिताब

झारखंड
Spread the love

गुमला। झारखंड के गुमला जिले के सिसई प्रखंड की आदिवासी बिटिया ने मिस ग्लैम फेस इंडिया का ताज जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। सिसई बस्ती की स्मिता भावना ने मिस झारखंड एशिया इंटरनेशनल इंडिया 2020 का खिताब जीतने के बाद अब मिस ग्लैम फेस इंडिया का खिताब अपने नाम किया है। इसके लिए 27 जनवरी को यूपी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

ऑनलाइन ऑडिशन में उसने बाजी मार ली और खिताब अपने नाम कर लिया। एसएस टीम की ओर से बीते 27 जनवरी को यूपी में हुए कार्यक्रम में ऑनलाइन ऑडिशन लिया गया था। इसमें सेमी फाइनल में 50 पुरुष व 50 महिला मॉडल का चयन किया गया था। एसएस टीम ने 15 पुरुष और 15 महिला मॉडल का अगोए राउंड के लिए चयन किया।

इसमें सिसई की स्मिता भावना ने जीत हासिल करते हुए मिस ग्लैम फेस इंडिया का ताज अपने नाम किया। स्मिता भावना पूर्व में हुए ब्यूटी प्रेजेंट सुपरमॉडल झारखंड में फस्र्ट रनरअप भी रह चुकी हैं। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता वसुधा देवी को दिया है, जो पेशे से शिक्षिका हैं और बड़े भाई बंटी उरांव को भी सफलता का श्रेय देती हैं।

स्मिता भावना कहती हैं कि करीबी दोस्तों ने भी उनका साथ हमेशा दिया है। दोस्तों में प्रियंका, भीम और कवीशा खास रही हैं। स्मिता सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुदरा सिसई से 10वीं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुईं। उसके बाद मारवाड़ी कॉलेज, रांची से बीबीए की पढ़ाई की। स्मिता भावना भुवनेश्वर की बीजू पटनायक यूनिवर्सिटी से मानव संसाधन विषय में एमबीए भी कर चुकी हैं।