Jharkhand : तात्कालिक चेतावनी जारी, दो से तीन घंटों में इन जिलों में बारिश के साथ वज्रपात संभव

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित मौसम केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है। उसने कहा है कि आने वाले दो से तीन घंटों में आज कई जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज हवा भी चल सकती है। मौसम केंद्र की चेतावनी के मद्देनजर लोग सावधान और सतर्क रहें।

केंद्र के मुताबिक इसका असर गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, रामगढ़, रांची, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, देवघर, धनबाद, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, दुमका, जामताड़ा जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा। इसके मद्देनजर लोगों को सावधान और सतर्क किया है।

केंद्र ने सलाह दी है कि मौसम को देखते हुए लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। पेड़ के नीचे नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्य  होने का इंतजार करें।