रूस-यूक्रेन युद्ध का दूसरा दिन : 137 की मौत, 1700 गिरफ्तार; जानिए कैसे हैं हालात?

दुनिया
Spread the love

यूक्रेन। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेन्स्की के मुताबिक रूसी हमले में अब तक यूक्रेन में सैनिकों और आम नागरिकों समेत 137 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन की राजधानी कीव और दूसरे इलाकों से अब तक एक लाख लोग पलायन कर चुके हैं।

यूक्रेन पर हमले के खिलाफ रूस के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए, अब तक 1700 लोग गिरफ्तार। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने रूस के आम नागरिकों से पुतिन के फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरने की अपील की थी। यूक्रेन के मारिउपोल शहर में एक बार फिर धमाकों की आवाज सुनी गई है। चेर्नोबिल परमाणु प्लांट पर रूसी सैनिकों ने कब्जा कर लिया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेन्स्की ने कहा है कि रूसी उन्हें खत्म कर देना चाहते हैं। उनका परिवार निशाने पर है। अमेरिका और ब्रिटेन ने रूस की मदद करने के लिए बेलारूस पर भी प्रतिबंध लगाए हैं।

नेटो ने अपने पूर्वी छोर पर 100 लड़ाकू विमानों को अलर्ट पर रखा है। हालांकि उसकी यूक्रेन में सैन्य टुकड़ियां भेजने की योजना नहीं है।