यूक्रेन पर रूसी हमले में अब तक 240 आम लोग हताहत, 1.6 लाख घरों से भागे : संयुक्त राष्ट्र

दुनिया
Spread the love

यूक्रेन। यूक्रेन पर रूसी हमले के आज चौथे दिन भी कई शहरों में भीषण जंग जारी है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने बताया है कि यूक्रेन में अब तक कुल 240 आम नागरिक हताहत हुए हैं और 64 ने अपनी जान गंवाई है।

सैकड़ों लोगों को बिना बिजली-पानी के रहना पड़ रहा है। 160,000 से अधिक यूक्रेन के लोग अपने घरों को छोड़ चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 15 किलोमीटर तक लंबी कतारों में हजारों लोग खड़े हैं। यूक्रेन की सरकार का अनुमान है कि रूसी हमला अपने पीछे 50 लाख शरणार्थियों को छोड़ सकता है।