रात से लापता थी नाबालिग, सुबह जंगल में मिली लाश, इसकी आशंका

अपराध झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत चटनिया के सतुआहि जंगल में शुक्रवार की सुबह एक नाबालिग का शव मिला। शव मिलने की सूचना पाकर धीरे-धीरे आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। काफी देर तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। परिजनों को किसी प्रकार ज्ञात हुआ तो वे घटना स्थल पर पहुंचे।

बाद में उक्त शव की पहचान मझिगावां गांव के नवडिहवा टोला निवासी विजय पासवान की 17 वर्षीया पुत्री पूजा कुमारी के रूप में की गई। मृतिका के पिता ने बताया कि गुरुवार की रात से ही पूजा लापता थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। पूजा की शादी भी तय हो चुकी थी।

आशंका जताई जा रही है कि पूजा के साथ बलात्कार किया गया। इसके बाद गला दबाकर हत्या भी कर दी गई होगी। सूचना पाकर कांडी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा गया। पुलिस छानबीन में जुट गई है।