इस मछली व्‍यापारी के जन्‍म दिन की इलाके में होती है चर्चा, जानें वजह

अन्य राज्य देश सरोकार
Spread the love

संजय सिन्‍हा

बड़बिल (ओडिशा)। आम तौर पर किसी रईस, बड़े आदमी या सेलिब्रेटी के जन्‍म दिन की चर्चा हर जगह होती है। हालांकि मो शेख रजक इनमें से कोई नहीं है। वह आम मछली व्‍यापारी है। हालांकि उसकी जन्‍म दिन की चर्चा पूरे इलाके में होती है।

सेल बोलानी के गुरूद्वारा मार्केट में मो शेख रजक मछली का व्यापार करता है। कोई बड़ी दुकान भी नहीं है। उसने सोमवार को 63वां जन्म दिन मनाया। इस अवसर पर उसने आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के गरीब, लाचार लोगों को सुबह मछली बांटा।

मार्केट के लोगों के मुताबिक बीते 10-15 वर्षों से मो शेख गरीबों के बीच मछली बांटकर अपना जन्मदिन मनाते आ रहे है। गरीबों के प्रति इनका जज्बा काबिल-ए-तारीफ है।

समाजसेवी सुमन यादव ने लंबी उम्र एवं उतम स्वास्थ्य की कामना करते हुऐ मो शेख को जन्म की बधाई दी। मो शेख नेक दिल इंसान हैं। अनूठी तरह से जन्मदिन मनाने को लेकर काफी चर्चा में है।