थ्रिलर एक्शन फिल्म ‘यमदूत’ की झारखंड में चल रही शूटिंग

मनोरंजन
Spread the love

रांची। राजलक्ष्मी बैनर तले भोजपुरी फिल्म ‘यमदूत’ का निर्माण हो रहा है। इसकी शूटिंग इन दिनों झारखंड की राजधानी रांची शहर के विभिन्न इलाकों में हो रही है। रविवार को शहर के अलग अलग क्षेत्रों में फिल्म की शूटिंग हुई।

फिल्म के निर्माता सुनील चालक ने बताया कि भोजपुरी फिल्म यमदूत पूरी थ्रिलर एक्शन और लव ट्रायंगल पर आधारित है। फिल्म में झारखंड के मनमोहक दृश्यों को कैद किया गया है। इस फिल्म के गाने में कर्णप्रिय है, जो दर्शकों को पंसद आयेगा। फिल्म को मार्च में रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म की शूटिंग अंतिम चरणों में हैं।

चालक ने बताया कि फिल्म के लेखक संदीप स्वरांश है। फिल्म में मुख्य अभिनेता वीर सिंह, अभिनेत्री अमृता पांडे, आकांक्षा दुबे, अवंतिका यादव है। सह कलाकार सुशील सिंह, बृजेश त्रिपाठी, शांतनु सिंह, विनोद गिरी, तरुण नायक आदि भी नजर आएंगे।