भोजपुरी फिल्म ‘रघु राम’ का सेकंड लुक जारी

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। भोजपुरी फिल्म ‘रघु राम’ का सेकंड लुक नए साल पर जारी किया गया। इस फिल्म से अभिनेता विक्की सिंह दसौंधी डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म के मुख्य कलाकारों में दबंग वाले चौबे जी यानी राम सुजान सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, युगांत पांडे, पूनम राय, महेश नेगी, करण सिंह, नीरज श्रीवास्तव, अर्जुन, राम, सावन आदि शामिल हैं। मुख्य नायिका रोशनी चौबे है।

फिल्म का निर्देशन शेखर बी कुमार और ललित दायमा ने किया है। संदीप ओझा भी निर्देशन टीम का हिस्सा हैं। निर्देशन जोड़ी ने बताया कि‍ जल्द फाइनल और थेरिटिकल पोस्टर को भी लॉन्च किया जाएगा।

फिल्म के गानों को लेकर मेकर्स बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंट हैं। उनका कहना है कि‍ विक्की सिंह और गानों का एक अटूट नाता बन गया है। यह दर्शकों को जरूर पसंद आएगा। फिल्म को ओसियन फिल्म्स एंड ओसियन मीडिया नेटवर्क्स ने प्रोड्यूस किया है।

मुख्‍य कलाकार विक्की सिंह दिल्ली थिएटर और श्‍यामक डावर इंस्टीट्यूट ऑफ परफोमिंग आर्ट्स का हिस्‍सा रह चुके हैं। उनकी शुरुआत बूगी वूगी डांसिंग शो से हुई थी। यह फिल्म पारिवारिक और मनोरंजक है।