रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का चुनाव 9 जनवरी को, ये हैं मैदान में

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (RGTA) की कार्यकारिणी का चुनाव 9 जनवरी, 2022 को स्थानीय रांची के हरमू रोड स्थित श्री दिगंबर जैन भवन में होना निश्चित हुआ है। एसोसिएशन की 11 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

16 सदस्‍य मैदान में

चुनाव पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह और सह चुनाव पदाधिकारी विनोद बगड़िया ने बताया कि नामांकन पत्र भरने एवं जांच करने की अंति तारीख 31 दिसंबर, 2021 थी। जांच के बाद 16 सदस्य चुनाव मैदान में हैं। इस चुनाव के लिए होने वाले मतदान में रांची, रामगढ़, पतरातू, कुजू के सदस्य भाग लेंगे।

उम्मीदवारों के नाम

अभिषेक जैन (जैन ट्रांसपोर्ट), बबलू प्रजापति (आंध्रा तमिलनाडु लॉरी सर्विस), दीपक कुमार सिंह (दीपक ट्रांसपोर्ट 7576), दिलबाग शर्मा (हरियाणा फ्रेट कैरियर्स प्राइवेट लिमिटेड), घनश्याम शर्मा (गायत्री रोड लाइंस), कुन्दन कुमार सिंह ‘मुन्ना’ (बाबा ट्रांसपोर्ट), मनीष चौधरी (वारिस रोड़वेज), मोहम्मद इमरान (कलकत्ता हैदराबाद रोड किंग), प्रभाकर सिंह (अशोका ट्रांसवेज सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड), रवींद्र नाथ दुबे (परशुराम रोडवेज), राजकिशोर सिंह ‘राजू’ (गौरव ट्रांसपोर्ट एजेंसी), रणजीत तिवारी (गया औरंगाबाद ट्रांसपोर्ट), ऋषिदेव यादव (हजारीबाग रोड लाइंस), साहित्य पवन (दीपक रोड लाइंस), सुनील सिंह चौहान (ग्लोब एक्सप्रेस ट्रांसपोर्ट कम्पनी), सुशील कुमार सिंह (इनलैंड वर्ल्ड लोजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड) हैं।