पुलिस इंस्‍पेक्‍टर की पत्‍नी की फंदे से लटकी मिली लाश

झारखंड
Spread the love

रांची। पुलिस इंस्‍पेक्‍टर दूसरे जिले में पदस्‍थापित है। घर पर उसकी पत्‍नी की लाश फंदे से लटकती मिली। यह खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना झारखंड की राजधानी रांची में 4 जनवरी को घटी।

जानकारी के मुताबिक यह घटना रांची क अरगोड़ा थाना क्षेत्र में घटी। यहां झारखंड पुलिस के इंस्पेक्टर की पत्नी ने का शव फंदे से झुलता मिला। अरगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी। मामले की जांच में जुट गयी है।

इंस्पेक्टर का नाम कृष्ण मुरारी है। वर्तमान में चह सरायकेला-खरसावां जिले के गम्‍हरिया थाना में पदस्थापित हैं। बताया जाता है कि उसने दो शादी की थी। उनकी पहली पत्नी संगीता सिंह का शव मिला है। उसके आत्‍महत्‍या करने की बात सामने आ रही है।

फिलहाल कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। अरगोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्‍मीद है।