नए साल पर जलप्रपात की चोटी पर चढ़कर सेल्‍फी ले रहा था युवक, अचानक फिसल गया पैर

झारखंड
Spread the love

चतरा। नववर्ष के जश्‍न में एक युवक जलप्रताप पर सेल्‍फी ले रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया। पैर फिसलते वह नीचे गिर गया। इसके बाद वहां हो हल्‍ला मच गया। यह घटना 1 जनवरी, 22 को झारखंड के चतरा जिले के कन्‍हाचट्टी प्रखंड के तमासिन जलप्रपात में घटी।

जानकारी के मुताबिक तमासिन जलप्रपात के उपर चोटी पर चढ़कर तफाज्जुल अंसारी (37) सेल्फी ले रहा था। वह हजारीबाग जिले के सुल्ताना गांव का रहने वाला था। इटखोरी थाना क्षेत्र के कोनी गांव में उसका ससुराल बताया जाता है। सेल्‍फी लेने के चक्‍कर में उसका पैर फिसल गया। इसके बाद वह नीचे गिर गया।

जलप्रताप में गिरने के बाद उसके दोस्त सहित आसपास के लोगों ने उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया। हालांकि उन्‍हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद राजपुर पुलिस ने बाहर से गोताखोरो को मंगाया। बड़ी मशक्कत से बाद युवक को बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। राजपुर पुलिस शव को अपने कब्जे में ले ली है।

मृतक युवक नया साल का जश्‍न मनाने अपने दोस्‍तों के साथ तमासिन जलप्रपात आया था। वह पत्थर के ऊपरी चोटी पर चढ़ सेल्फी ले रहा था कि अचानक पैर फिसल गया। पैर फिसल जाने पर वह गहरे पानी में गिर गया। आसपास के लोग और उसके दोस्‍तों ने उसे काफी देर ढूंढा, पर वह नहीं मिला।