पटना। टीचर्स ऑफ बिहार 20 जनवरी से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले तृतीय स्थापना महोत्सव मना रहा है। इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर के अंतर्गत रविवार को जूम ऐप के माध्यम से काव्य पाठ ‘काव्यांजलि 2.0’ का आयोजन किया गया। इसमें पूरे राज्य से 10 दस ऐसे रचनाकार शिक्षक/शिक्षिकाएं शामिल हुए, जो अपनी काव्य रचनाओं को टीचर्स ऑफ बिहार की वेबसाइट ‘पद्यपंकज’ पर नियमित रूप से प्रकाशित कर रहे थे।
रचनाकारों का चयन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया गया। इन रचनाकारों में सीमा कुमारी (बेगूसराय), सत्यम कंठ (मुजफ्फरपुर), आरती कुमारी (मुजफ्फरपुर), निधि चौधरी (किशनगंज), विनोद उपाध्याय (अरवल), विमल कुमार विनोद (बांका), ज्योति रीता (अररिया), गिरिधर कुमार (कटिहार), कुमकुम कुमारी (मुंगेर), एमएफ हुसैन ‘कैमूरी’ (कैमूर) शामिल थे। जूम ऐप पर ऑनलाइन मोड में संचालित काव्य पाठ काव्यांजलि 2.0 का संचालन टीम टीचर्स ऑफ बिहार की मॉडरेटर किशनगंज की शिक्षिका निधि चौधरी ने किया।
टीचर्स ऑफ बिहार के फाउंडर पटना के शिक्षक शिव कुमार ने कहा कि काव्य पाठ काव्यांजलि 2.0 में शामिल सभी दस रचनाकारों को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। ऑनलाइन मोड में संचालित इस कार्यक्रम के सफल संचालन में टीम टीचर्स ऑफ बिहार की तकनीकी टीम लीडर शिवेंद्र सुमन का योगदान रहा। यह जानकारी टीम टीचर्स ऑफ बिहार के प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार एवं प्रदेश मीडिया संयोजक मृत्युंजय ठाकुर ने संयुक्त रूप से दी।