मॉडल ने छठी मंजिल से लगाई छलांग, आखिरी कॉल पापा को करके कही ये बात…

अन्य राज्य देश
Spread the love

राजस्थान। राजस्थान के जोधपुर में मॉडल गुनगुन उपाध्याय ने रातानाडा के होटल की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। सुसाइड करने से पहले उसने अपने पिता को फोन किया और उन्हें इसकी जानकारी दी। हालांकि, नीचे गिरने के बाद गुनगुन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

डॉक्टरों का कहना है कि कारण गुनगुन की पसलियों व पैर में फैक्चर आया है। हालांकि, उनकी हालत खतरे से बाहर है।  पिता केे सूचना देने के बाद एसीपी देरावर सिंह ने फोन नंबर के आधार पर गुनगुन की लोकेशन ट्रैस की और घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि, तब तक गुनगुन छठी मंजिंल से छलांग लगा चुकी थी।