जेसीआई रांची उड़ान ने जरूरतमंदों को बांटे नए कपड़े

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची उड़ान के सदस्‍यों ने मकर सक्रांति के उपलक्ष्‍य में रांची के गाड़ी खाना चौक में लोगों को खाने का सामान, नए कपड़े और बिस्किट का वितरण किया।

इस अवसर पर संस्‍था की नवनिर्वाचित अध्यक्ष निधि सर्राफ ने कहा कि दान धर्म की कोई सीमा या समय निर्धारित नहीं होता। मकर सक्रांति एक ऐसा त्योहार है, जिसमें दान धर्म का बहुत महत्व होता है। जरूरतमंदों के बीच नए कपड़े खाने का सामान का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष निधि सर्राफ, सचिव प्रिया पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष विनीता चितलांगिया, रूपा मोदी और खुशबू मोदी उपस्थित थी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी पूजा सरावगी ने दी।