सड़क का शिलान्‍यास कर बोले जामताड़ा विधायक : हेमंत सोरेन आदिवासी नहीं, हेमंत अंसारी हैं

झारखंड
Spread the love

जामाताड़ा। विधायक डॉ इरफान अंसारी ने डॉ जुम्मन मोड़ से लोधरिया तक की सड़क का शिलान्यास शनिवार को किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि जुम्मन मोड़ नाम से भाजपा को नफरत थी। इस कारण 5 साल पहले बनने वाले सड़क को नहीं बनने दी। भाजपा आदिवासी-मूलवासी की कभी हितैषी नहीं हो सकती। इनका बस चले तो ये हमारा खून पी जाएं। उन्‍होंने कहा कि हेमंत सोरेन आदिवासी नहीं, बल्कि हेमंत अंसारी हैं।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री को स्थानीय लोगों का दर्द पता है। वह हमारी संस्कृति को जानते हैं। सभी वर्गों का सम्मान करते हैं। हेमंत सोरेन को 25 साल देना होगा। तब झारखंड अपने पैरों पर खड़ा होगा।

इस अवसर पर मुख्‍य अतिथि पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि जब तक यूपी चुनाव है, तब तक कोरोना। रघुवर दास और भाजपा राज्य की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार हैं। देश में कमरतोड़ महंगाई के लिए मोदी जिम्मेवार हैं। जनता त्रस्त और भाजपा मस्त है। पेट्रोल-डीजल-गैस, सरसों तेल के दाम आसमान पर है। कोई भाजपा से इसका हिसाब नहीं पूछता। भाजपा धर्म और जाति की राजनीति बंद करे।

पूर्व सांसद ने कहा कि जुम्मन मोड़ से लोधरिया सड़क बनने से रोजगार के अवसर खुलेंगे। इस सड़क के बनने से कई जिलों से लोग कनेक्ट हो जाएंगे। छात्र छात्राओं को पठन-पाठन करने में कोई कठिनाई नहीं होगी। जामताड़ा मुख्यालय, देवघर, गिरिडीह, धनबाद यहां के लोग कनेक्ट हो जाएंगे।

विधायक के मुताबिक इस अवसर पर विशाल कार्यक्रम होना था। कोरोना को देखते हुए बहुत कम लोगों को आमंत्रित किया गया। जनता में काफी खुशी देखी जा रही है। भाजपा ने झारखंड को दोनों इंजन के साथ लूटने का काम किया। जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। 6 महीने में सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। उन्‍होंने कहा कि 350 करोड़ की पेयजल आपूर्ति योजना भी मंजूरी मिल चुकी है। बहुत जल्द लोगों को सड़क के साथ-साथ पानी और बिजली भी मिलेगी।

इस अवसर पर स्थानीय मुखिया पांडा, 20 सूत्री अध्यक्ष अनवर अंसारी, डॉ सरफुद्दीन, इकबाल अंसारी, सहिद अंसारी, पान हंसदा, जब्बार अंसारी, मंसूर अंसारी, कासीम अंसारी, एंताज अंसारी, नेयमत अली, कयूम अंसारी, मुबारक हुसैन, गुलाम मुस्तफा, मुफ्ती कमरुज्जमा, मुस्तफा अंसारी, दिनेश हसदा, कमाल अंसारी, सकीना बीबी, राजू दत्ता, गोपी दत्ता सहित स्थानीय लोग, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।