लखनऊः टिकट न मिलने से नाराज़ इस नेता ने सपा कार्यालय के बाहर किया आत्मदाह का प्रयास, देखें वीडियो…

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

लखनऊ। अलीगढ़ से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट न मिलने से आदित्य ठाकुर नाराज हैं। रविवार को टिकट की मांग करते हुए उन्होंने लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

लखनऊ में रविवार को करीब 11 बजे दिन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के बाहर खलबली मच गई। यहां पर पार्टी के नेता आदित्य ठाकुर ने आत्मदाह का प्रयास किया। अलीगढ़ के छर्रा से टिकट पाने के प्रयास में लम्बे समय से लगे ठाकुर आदित्य सिंह लोधी को जब निराशा मिली तो उन्होंने आत्मदाह का कदम उठाया।

अलीगढ़ के आदित्य ठाकुर ने समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की।उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी पूरी जवानी और जीवन को पार्टी के लिए खपा दिया है। वह अलीगढ़ के छर्रा से टिकट नहीं मिलने नाराज हैं। पुलिस ने आदित्य ठाकुर को हिरासत में ले लिया है। उनको मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।