दक्षिण अफ्रीका या श्रीलंका में हो सकता है IPL 2022 का आयोजन

खेल देश
Spread the love

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन पर कोरोना का प्रभाव पड़ना तय है। इस बीच खबर मिल रही है कि यदि IPL 2022 का आयोजन भारत में सम्भव नहीं हो पाया तो इसे दक्षिण अफ्रीका या श्रीलंका में कराया जा सकता है।

दरअसल, BCCI लीग के आयोजन के लिए बैकअप विकल्प तलाश रहा है। BCCI के एक अधिकारी ने कहा, “हम हर समय UAE पर निर्भर नहीं रह सकते हैं इसलिए हमने और विकल्प तलाशने का फैसला किया है। दक्षिण अफ्रीका का समय अंतर भी खिलाड़ियों के लिए अच्छा है।”

इसके अलावा, कोरोना मामलों के बीच IPL का आगामी सीजन एक ही राज्य में आयोजित किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना के प्रकोप के बीच IPL 2022 महाराष्ट्र के चार स्टेडियम में भी खेला जा सकता है।