अंतर जिला बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 8 गिरफ्तार, 21 बाइक बरामद

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। लोहरदगा पुलिस ने अंतर जिला बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह के आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इनकी निशानदेही पर 21 बाइक बरामद की गई है। ये चार जिलों से चोरी किये गये थे।

पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीना के निर्देश पर गिरोह का खुलासा के लिए लोहरदगा एसडीपीओ बीएन सिंह के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया था। दल ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी की बाइक जब्त की है। गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

एसडीपीओ ने बताया लोहरदगा और गुमला के विभिन्‍न थाने में छापामारी का 21 मोटरसाइकिल बरामद किये गये। ये मोटरसाइकिल लोहरदगा, रांची, गुमला, लातेहार जिले के विभिन्न थानों से चोरी की गई थी। इस संबंध में कुडू थाना में 21 जनवरी, 2022 को मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्तों में आनंद उरांव, नीरज उरांव, बबलू उरांव, नितेश उरांव, छोटू बाखला, शुभम उरांव, विकास टाना भगत, कार्तिक उरांव शामिल है।

छापेमारी दल में वशिष्ठ नारायण सिंह, चंद्रमोहन हांसदा, अनिल उरांव, सनल पॉल केरकेट्टा, सिदो मुर्मू, कुमारी राधा रागिनी, संजय कुमार, रामदेव कुमार राय, राजकुमार बैठा, अवलि‍ना लकड़ा, मनोज कुमार, सुनील कुमार सिन्हा शामिल थे।