Jharkhand : कल बारिश के साथ इन जिलों में पड़ेंगे ओले, आने वाले दिनों ऐसा रहेगा मौसम

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में मंगलवार से लगातार बारिश होगी। कई जिलों में ओले पड़ेंगे। सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। राज्‍य में अगले 3 दिनों में न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 27 दिसंबर को जारी बुलेटिन में दी है।

28 को यहां बारिश

राज्‍य उत्तरी और मध्‍य भागों में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश हो सकती है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लोहरदगा, लातेहार, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में पड़ने की संभावना है।

इन जिलों में पड़ेंगे ओला

मौसम केंद्र के अनुसार गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची, खूंटी आदि जिलों में ओला पड़ने की आशंका है। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

29 को यहां बारिश

राज्‍य के कई स्‍थानों पर कहीं-कहीं हल्‍की बारिश हो सकती है।

30 को यहां वर्षा

राज्‍य के उत्तर-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश हो सकती है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज आदि जिलों में पड़ने की उम्‍मीद है।