भारत-पाकिस्तान ने नए साल पर एक-दूसरे को सौंपी अपने परमाणु ठिकानों की सूची

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। पाकिस्तान और भारत ने एक दूसरे को नए साल के पहले दिन अपनी परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान किया है। इस्लामाबाद और नई दिल्ली में भारतीय और पाकिस्तानी राजनयिकों के बीच एक दूसरे के परमाणु ठिकानों पर हमला न करने के 30 साल पुराने समझौते के तहत ऐसा किया गया।

इस समझौते पर 31 दिसंबर, 1988 को पाकिस्तान की तत्कालीन प्रधान मंत्री बेनजीर भुट्टो और भारतीय प्रधान मंत्री राजीव गांधी ये हस्ताक्षर किए थे। पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से पाकिस्तानी जेलों में बंद 628 भारतीय कैदियों की एक सूची भी साझा की। भारत सरकार द्वारा 355 पाकिस्तानी कैदियों की एक सूची भी नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग को प्रदान की गई।