बेगूसराय में बॉयफ्रेंड ने युवती से अपने साथियों के साथ मिलकर किया गैंगरेप का प्रयास, विरोध करने पर उठाया ये खौफनाक कदम

देश बिहार
Spread the love

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में एक युवती से उसके बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप का प्रयास किया। विफल होने पर चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना शनिवार शाम डंडारी थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की स्थिति नाजुक बनी हुई है। आरोपी युवक ने उसको न्यू ईयर पर गिफ्ट देने के बहाने बुलाया था।

पीड़िता की मां ने बताया कि 6 बजे शाम में अपने किसी सहेली से मिलने की बात बोलकर वह घर से निकली थी। 10 मिनट बाद ही उसे चाकू मारकर घायल करने की सूचना मिली। उसके फोन से किसी युवक का नंबर मिला है, जिसने उसे कॉल कर गिफ्ट देने के लिए मिलने बुलाया था।

पीड़िता के चाचा ने बताया कि पीड़िता के पहुंचने पर बॉयफ्रेंड और उसके कुछ साथी वहां मौजूद थे। बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर सात से आठ स्थानों पर चाकू गोद दिया। बाद में मरा हुआ समझकर भाग गये। वह सड़क किनारे बेहोश गिरी मिली थी। राहगीर की सूचना पर हम लोगों को जानकारी हुई। इसके बाद हम लोग अस्पताल ले गये।

घटना की सूचना मिलते ही डंडारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल लड़की बेहोश है और कुछ बोल पाने में असमर्थ है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। लड़की के होश में आने के बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो जायेगा। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है।