मुंगेर के जहाज घाट पर छापेमारी, 5.5 किग्रा गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

देश बिहार
Spread the love

मुंगेर। मुंगेर में पुलिस ने जहाज घाट पर छापेमारी कर 5 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बेगूसराय का रहने वाला है। उसके पास से 5 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया गया।

कोतवाली थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि सूचना मिली शाम लगभग पांच बजे नाव से बेगूसराय जिला के तस्कर गांजा की बड़ी खेप लेकर मुंगेर घाट उतरने वाला है। सूचना सत्यापन के लिए जहाज घाट पर पुलिस ने जाल बिछाया और तस्करों के कपड़े एवं थैले से पहचान कर दोनो की तलाशी ली। उसके पास से साढे पांच किलो गांजा जब्त किया गया।

गिरफ्तार गांजा तस्कर बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी जंगली यादव का पुत्र मिथुन यादव एवं संजय कुमार का पुत्र साहेब कुमार है। पूछताछ में दोनो ने बताया कि वह कई बार गांजा का खेप मुंगेर पहुंचा चुका है। पुलिस उससे पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर छापेमारी कर रही है।