मॉर्निंग वॉक पर निकली नाबालिग से सामूहिक बलात्‍कार

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। तीन लड़कियां मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इनमें से एक साथ सामूहिक बलाल्‍कार का शिकार हुई। यह मामला झारखंड की राजधानी रांची के चान्‍हो थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक चान्हो थाना अंतर्गत महुआ टोली में रविवार की सुबह इस घटना को अंजाम दिया गया। यहां सुबह में नाबालिग लड़की के साथ अपहरण और दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।

बताया जा रहा तीन लड़कियां मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। कार सवार तीन अपराधियों ने इन लड़कियों में से 1 को पकड़ लिया। कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद फरार हो गये।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पूरी घटना की जांच में जुट गई है। दुष्कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही। इस घटना के बाद स्‍थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश है।