मुलायम सिंह के 19 साल बाद विधानसभा चुनाव लड़ेगा कोई मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। प्रदेश में 19 साल बाद कोई मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहा है। इससे पहले 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने गुन्नौर से चुनाव लड़ा था।

मुलायम के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री बने राजनाथ सिंह, मायावती, अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ विधान परिषद सदस्य चुने गए थे। योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर विधानसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार जताया।