राजेपुर में पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने कहा, अंग्रेज की तरह भागेगी भाजपा

उत्तर प्रदेश
Spread the love

अवनीश कुमार

फर्रुखाबाद। पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव इन दिनों अमृतपुर विधानसभा में सपा की रीढ़ मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में रविवार को उन्होने राजेपुर क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्‍होंने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा, ‘सपा की सरकार बनने पर भाजपा ऐसे भागेगी, जैसे अग्रेंज भारत छोड़कर भागे थे।‘

पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, महिलाएं सहित सभी परेशान हैं। भाजपा सरकार में गुंडो की फौज भरी हुई है। दिनदहाड़े लड़कियों के साथ रेप कर दिये जाते हैं। इसका उदाहरण हाथरस कांड में देखने को मिला था। भाजपा सरकारी खजाने एवं सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग कर विपक्षियों पर दबाव बनाने की कोशिश में है।

यादव ने कहा कि कोरोना काल में गंगा में लाशों का अंबार लग गया, लेकिन भाजपा ने सरकारी आंकड़ों को छुपाया। जिन मीडिया ने सच दिखाने की कोशिश उन पर रेड डलवाकर दबाव बनाया गया, जिससे वह सच नहीं दिखाया जाए। हालांकि जनता सब जानती है। यही जनता भाजपा को 2022 में उखाड़ फेंकेगी। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर प्रचंड बहुमत से सपा की सरकार बनायेगी।