नए साल में भोजपुरी फिल्म ‘नरसंहार’ का फर्स्ट लुक आउट

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। आरआरएस मूवीज के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘नरसंहार’ का फर्स्ट लुक आउट हुआ। यह सोशल मीडिया में बहुत वायरल हो रहा है। इसके पोस्टर में हीरो आशीष सिंह बंटी फुल एक्शन में नजर आ रहे हैं।

फिल्म ‘नरसंहार’ के निर्माता संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि‍ फिल्म में आशीष सिंह बंटी के साथ रोमांस करते हुए अलीशा अली खान नजर आ रही है। फिल्म में एक्शन-रोमांस के साथ कॉमेडी का भरपूर डोज है। फिल्म जल्द रिलीज की जाएगी। इसका पोस्ट प्रोडक्शन लगभग पूरा हो चुका है।

फिल्म के निर्माता संजय कुमार मिश्रा, निर्देशक प्रदीप आर शर्मा, लेखक अखिलेश कुमार गौड, छायांकन विनोद शर्मा, एक्शन श्रवण कुमार, संगीत पंडित सुभाष कनौजिया, गीत सीके सिंह अनजान, विमल बावरा, मंगला सलोनी, डांस मास्टर प्रसून यादव हैं।

फिल्म के मुख्य कलाकार आशीष सिंह बंटी,अलीशा अली खान, अखिलेश शिकारपुरी गौड, अनूप अरोरा, सीपी भट्ट, आलोक पांडे जौनपुरी, शैलेश राय आदि हैं।