बेहतरीन म्‍यूजिकल फिल्‍म होगी ‘अयोध्‍या से मिथिला’

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। बॉलीवुड म्‍यूजिक डायरेक्‍टर मुन्‍ना दुबे ने साल, 2022 में आ रही फिल्‍म ‘अयोध्‍या से मिथिला’ को शानदार म्‍यूजिक फिल्‍म बताया। उन्‍होंने कहा कि यह फिल्‍म अपने आप में अनोखी होगी। हाल ही में इस फिल्‍म का मुहूर्त हुआ है। इसकी शूटिंग 25 फरवरी से होगी। फिल्‍म में गाने एक से बढ़ कर एक होने वाले हैं।

मुन्‍ना दुबे ने बताया कि फिल्‍म ‘अयोध्‍या से मिथिला’ का टायटल ट्रेक हाल ही में मशहूर बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण ने गाया है। फिल्‍म में भी उनकी आवाज से दर्शक खुद को मंत्रमुग्‍ध किये बिना नहीं रह पाएंगे। फिल्‍म के बाकी गाने भी बेहद सुरीले हैं। इस फिल्‍म की पटकथा जितनी मजबूत है, उसका संगीत भी उतना ही स्‍ट्रांग है।

आपको बता दें कि मुन्‍ना दुबे की इस फिल्‍म के  निर्माता-निर्देशक धीरेंद्र कुमार झा हैं। लेखक ओम प्रकाश यादव हैं। फिल्‍म में कुणाल तिवारी मुख्‍य भूमिका में हैं।